फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी कृत्रिम झील को लेकर PDP-BJP में फिर ठनी

Sat, 16 May 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद द्वारा जम्मू में तवी नदी के किनारे कृत्रिम झील के निर्माण को असंभव बताने के बाद से सियासत गर्म है। उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह उस प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे जिसमें मुफ्ती ने कृत्रिम झील की मांग को खारिज किया। प्रेस कांफ्रेंस के तुरंत बाद डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना हो गए और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। उमा ने इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से फंडिंग का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


डि़प्टी सीएम ने दिल्ली से फोन पर बताया कि उमा भारती ने कहा है कि तवी पर कृत्रिम झील उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। सूर्य पुत्री तवी के विकास के लिए केंद्र सरकार कृतसंकल्प है। इसके विकास को गंगा योजना से जोड़ा जाएगा। मुफ्ती ने कहा था कि कृत्रिम झील भूक्षरण के कारण फिजिबल नहीं है।

उमा ने कहा है कि वह विशेषज्ञों की एक समिति भेजकर इसके समाधान की कोशिश करेंगी। तवी का विकास गंगा की तर्ज पर होगा। यह बहुउद्देश्यीय योजना है। इससे नहर भी निकलेगी जिससे सिंचाई होगी। दरअसल, कृत्रिम झील जम्मू के लिए भावना से जुड़ा मुद्दा है। इसलिए भाजपा मुफ्ती के बयान को पचा नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें