फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना अध्यक्ष कल करेंगे कश्मीर दौरा, एलओसी पर हो रही कार्रवाई का लेंगे जायजा

Wed, 15 Apr 2020 06:30 PM IST
Mohit Mudgal एएनआई, जम्मू
विज्ञापन
थलसेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : pti
विज्ञापन

सेना के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर उल्लंघन और आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे गुरुवार को कश्मीर घाटी का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


इस यात्रा का महत्व इसलिए है क्योंकि पाकिस्तानी सेना ने पिछले कुछ समय में भारत में आतंकवादी गतिविधि को बढ़ाने के साथ-साथ अपने उद्देशयों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख 15 कोर द्वारा आतंकवाद-रोधी और घुसपैठ रोधी अभियानों की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर आएंगे। हाल ही में, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दुधनियाल क्षेत्र में आतंकवादी लॉन्च पैड पर भी हमला किया था। 
विज्ञापन


यह अभियान भारतीय सेना द्वारा सीजफायर उल्लंघन और केरन क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिशों के बाद चलाया गया था। भारतीय सेना ने एक अप्रैल को केरन सेक्टर से घुसपैठ करने कोशिश कर रहे पांच आतंकवादियों को मार गिराया था।

आतंकवादियों ने उसी लॉन्च पैड का इस्तेमाल किया था जिसे सेना ने बाद में दुधनियाल में निशाना बनाया और नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया कोरोनो वायरस महामारी से जूझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें