फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद सेनाध्यक्ष ने की पल-पल की मानिटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के लिए सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग भी घाटी पहुंचे थे। जनरल सुहाग ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से विभिन्न इलाकों में मतदाताओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और कुछ इलाकों का दौरा भी किया।
विज्ञापन


उत्तरी कमांड के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक जनरल सुहाग ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को चुनाव में खलल डालने की साजिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सेना को मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं को पूरी तरह खत्म करने के भी निर्देश दिए।

सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने कहा कि सभी चरणों में पूरी तरह शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है। पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद सेनाध्यक्ष शाम को दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन

आतंकियों को मतदाताओं से मिली मात

आतंकियों के आकाओं को इस बार मुंह की खानी पड़ी। चुनाव में खलल डालने की कोशिशें धराशायी हो गईं। लोकतंत्र की मासूमियत ने बंदूकों को करारी मात दी। बांडीपोरा में विस्फोट से भी मतदाता आतंकित नहीं हुए। चुनाव के एलान के साथ ही कई आतंकी हमले और सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें हुईं। लेकिन पहले सुरक्षा बलों ने और मतदान के दिन वोटरों ने आतंकियों को जमकर सबक सिखाया।
 
मंगलवार को चीवा से मानसबल तक हर जगह भारी संख्या में सुरक्षा बल के  जवान दिखे। सुरक्षा बलों की दमदार मौजूदगी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान में अहम भूमिका निभाती दिखी। सोनावारी क्षेत्र में मानसबल लेक के किनारे ग्रेटाबल का मतदान केंद्र वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में बनाया गया था। यहां दोनों मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतार दिखी।
विज्ञापन

मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया

साफापुर मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंगीन कागजों के झालर और कागज के ही फूल टंगे थे। मतदाताओं ने दोनों तरफ से कतारें लगा रखीं थीं। उन्हें बारी-बारी से ईवीएम तक भेजने के लिए जवानों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। पंच सज्जाद हुसैन ने कहा कि वोटर अब सयाना हो चुका है।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं है। साफ-सुथरी सरकार के लिए वोट पड़ रहे हैं। पहली बार वोट डालने आए शौकत और इम्तियाज बिन रसीद ने रोजगार का मसला उठाया। बांडीपोरा जिले के शादीपोरा में एक बजे दिन तक 45 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे।

माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस के तापक्रम के बावजूद महिलाएं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में वोट डालकर नई सरकार के गठन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। यहां ब्वायज स्कूल कैंपस में ही अलाव जलाकर मतदाताओं को ठंड से निजात दिलाने की कोशिश की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें