फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने सुखतोई पर बनवाया पुल

Tue, 01 Sep 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बहने वाली सुखतोई नदी पर पुल बनकर तैयार हो गया। लोगों ने इस पर आवाजाही शुरू कर दी है। इससे इलाके के लोगों के अलावा सेना को भी काफी राहत मिली है। इस पुल के नहीं होने से एक तरफ आम जनता को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था तो वहीं दूसरी तरफ सेना को अपना सामान लेकर नदी पार करने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती थीं।
विज्ञापन


बता दें कि सुखतोई नदी पर फुट ब्रिज बनाने का काम सेना ने शुरू किया गया था। सेना की 31 टास्क फोर्स के चीफ इंजीनियर और प्रोजेक्ट संपर्क के कमांडर द्वारा संयुक्त रूप से पुल के लिए जगह तलाश कर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था।

शनिवार को पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। आधिकारिक तौर पर इस नवनिर्मित पुल को खोल दिया गया। इससे आसपास की जनता के इलावा सेना की बड़ी समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुखतोई नदी को पार करने के बाद एलओसी से सटे कुछ गांवों तक पहुंचा जाता है। नदी पर पुल नहीं होने से नियंत्रण रेखा के पास बसने वाले लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें