फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदूत बनी सेना: 635 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्क्यू किए लोगों में बीएसएफ के 12 व सीआरपीएफ के 22 कर्मी शामिल
विज्ञापन

-पठानकोट, सांबा, आरएस पुरा, मकवाल, अखनूर में फंसे लोगों को निकालने के लिए चुनक हेलिकाप्टर का इस्तेमाल

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारी बारिश से पठानकोट और जम्मू में मची तबाही में सेना ने वायुसेना की मदद से बड़ा अभियान शुरू किया है। बुधवार सेना ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लोगों को बचाने की तस्वीरें जारी कीं। सेना ने सांबा, कठुआ के लखनपुर, जम्मू के आरएस पुरा, मकवाल, अखनूर बार्डर और कटड़ा में वैष्णो देवी में लोगों को सुरक्षित निकाला। इसमें वायुसेना के चुनक हेलिकाप्टर का भी इस्तेमाल किया गया।
सेना के प्रवक्ता सुनील बरतल का कहना है कि सेना ने जम्मू और पठानकोट क्षेत्रों में 13 बाढ़ राहत और बचाव टुकड़ियां तैनात की हैं। प्रशासन के साथ समन्वय में सांबा बार्डर पर पानी में फंसे 12 बीएसएफ जवानों और कठुआ के लखनपुर में फंसे 22 सीआरपीएफ कर्मियों सहित 635 नागरिकों को निकाला है। जम्मू के कोल कंडोली मंदिर में 100 लोगाें के लिए खाने और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकवाल और अखनूर में भी बीएसएफ कर्मियों को बचाया
सेना ने जम्मू के मकवाल बार्डर पर भी बीएसएफ कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई बीएसएफ कर्मी अचानक बाढ़ आने से अग्रिम चौकियों पर फंस गए थे। मंगलवार देर शाम सेना की इंजीनियर टुकड़ियों ने कर्मियों ने बीएसएफ की सहमति से उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घरों में फंसे बच्चों सहित 9 नागरिकों को निकाला।अखनूर के बल्ले दा बाग में 11 लोगों को बचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें