चड़गाली स्थित भारत-पाक सीमा पर सेना ने एक संदिग्ध क्रो शुक्रवार रात को पकड़ा। कानाचक्क क्षेत्र के बार्डर से पकड़े गए संदिग्ध की तलाशी लेने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। संदिग्ध के पास से 24 मई के समाचार पत्र में छपी इस्लामिक स्टेट (आईएस) की खबर की कटिंग मिलने से मामला और अधिक गहरा गया है।
इसकी सूचना मिलते ही देश की रक्षा में लगी विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर रात तक विभिन्न एजेंसियों के कर्मचारी और अधिकारी सीमा क्षेत्र में जुट गए। सेना द्वारा पकड़ा गया संदिग्ध कानाचक्क पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
सेना के जवानों ने भारत-पाक सीमा पर चडगाली क्षेत्र में भारत-पाक सीमा पर एक संदिग्ध को पकड़ा है। जिसे पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस उसे जेआईसी भेजने वाली है। संदिग्ध की जाकिर अहमद (32) पुत्र नजीर अहमद निवासी चेन्नई (तमिलनाडु) का रहने वाला है।
उसने पूछताछ में बताया कि वह दस दिनों से जम्मू में घूम रहा है। उसे किसी ने बताया कि चड़गाली क्षेत्र में मसजिद है। यहां उसे काम मिल सकता है। उसका सामान रेलवे स्टेशन के पास मसजिद में पड़ा है। फिलहाल पुलिस इस सारे प्रकरण की जांच में जुटी है। पुलिस ने चेन्नई पुलिस से संपर्क कर उसकी गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट मांग रही है।