इसी बीच सुरक्षाबलों की मुठभेड़ लश्कर के आतंकियों से हो गई। आतंकियों द्वारा फायरिंग करने पर सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर रखा है।
घेरे गए आंतकियों में लश्कर के दो बड़े कमांडरों के होने की भी सूचना है। दोनों ओर से फायरिंग अभी जारी है। वहीं सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।