जम्मू विश्वविद्यालय के चौदहवें दीक्षांत समारोह का काउंट डाउन शुरू हो गया है। परिसर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छात्रों को भी जेयू के भीतर गाड़ी ले जाने में खासी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विश्वविद्यालय के अति विशिष्ट समारोह के लिए मात्र दस दिन ही शेष रह गए हैं। पहली सितंबर को होने वाले समारोह के प्रबंधों में जुटी कमेटियों की लगातार बैठकें हो रही हैं।
जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बाहरी गाड़ियों को परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि जेयू के छात्रों और स्टाफ को भी गहन पूछताछ के बाद ही गाड़ी के साथ अंदर जाने दिया जा रहा है।