फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाकिस्तान से सटे इलाकों में आसानी से पहुंच सकेगी सेना और बीएसएफ, राजनाथ सिंह ने कही ये बात

Fri, 10 Jul 2020 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/नई दिल्ली
विज्ञापन
कठुआ और जम्मू जिले में छह नए पुलों के लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना और बीएसएफ की पहुंच अब और आसान हो गई है, जबकि स्थानीय लोगों का आसपास के इलाकों में आवागमन भी सुगम हो गया है। यह सहूलियत गुरुवार को कठुआ और जम्मू जिले में छह नए पुलों के लोकार्पण के बाद शुरू हो गई है। सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से बनाए गए सभी पुल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किए। इसमें दो पुल कठुआ जिले में तरनाह नाले और चार पुल अखनूर-पलांवाला सड़क मार्ग पर बनाए गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    

हीरानगर में तरनाह पर बने पुलों से सीमावर्ती गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने में अब सिर्फ तीन से पांच किलोमीटर का सफर करना पड़ेगा, जबकि पहले 20 से 25 किलोमीटर आना-जाना पड़ता था। दूसरी ओर अखनूर-पलांवाला रोड पर चार पुलों के निर्माण से खौड़ की 20 पंचायतों के लोगों को जम्मू जिला मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी हो जाएगी। पहले इन पंचायतों के लोगों को पैदल नाला पार कर जाना पड़ता था। बरसात में आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता था।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास में हमारी सरकार की गहरी रुचि है। जम्मू-कश्मीर की जनता और सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई अन्य विकास कार्य भी जल्द ही शुरू किए जाने हैं, जिनकी घोषणा उचित समय पर की जाएगी। 

सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इन सभी पुलों का निर्माण कार्य बीआरओ ने रिकॉर्ड समय में पूरा किया है। इस अवसर पर पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

  जम्मू क्षेत्र में 1000 किमी सड़कें निर्माणाधीन

रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान में जम्मू क्षेत्र में लगभग 1000 किलोमीटर लंबी सड़कें निर्माणाधीन हैं। दो वर्षों में बीआरओ ने लगभग 4200 किलोमीटर लंबी सड़कों की ब्लैक टॉपिंग की है। लगभग 5800 मीटर लंबे स्थायी पुलों का निर्माण किया गया है।

अगले महीने बन जाएंगे पांच और पुल
बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कहा कि हम कुल 17 पुल बना रहे हैं, जिनमें से छह तैयार हो गए हैं। पांच अगले महीने बन जाएंगे और अन्य सभी मार्च, 2021 में पूरे हो जाएंगे। सभी पुल समय से पहले ही तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें