फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा दे रही सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सेना ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। पिछले वर्ष की तरह इस साल भी सेना ने यात्रा की निगरानी और सुरक्षा के लिए बाइक सवार जवानों को तैनात किया है।
विज्ञापन


जो सुंदरबनी से पुंछ तक यात्रा को सुरक्षा प्रदान करेंगे। पिछले वर्ष पहली बार यह प्रयास किया गया, जो सफल रहा, जिसे सेना ने इस वर्ष भी जारी रखा। लेकिन इस वर्ष इनको और मजबूती प्रदान की गई है।

सेना की 25 इनफेंटरी डिवीजन की आर्टलरी ब्रिगेड की तरफ से करीब 40 बाइक सवार जवानों को यात्रा रूट पर तैनात किया गया है। जिनके पास आधुनिक संचार सेवा उपलब्ध है।
विज्ञापन


जवानों को किसी भी आतंकी घटना से निपटने की विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है। यह जवान यात्रा को प्रभावित करने वाले शरारतीतत्वों पर भी नजर रखेंगे।

हर तरफ जयकारों की गूंज

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवानों के पास आधुनिक संचार सेवा है, जो पल-पल की जानकारी सेना तक पहुंचाएंगे।
इन जवानों को वामला से लेकर पुंछ तक के हाइवे के बीच आने वाले लिंक रोड पर तैनात किया गया है।

सेना ने पिछले वर्ष पहली बार इन बाइक सवार जवानों को लगाया था, जो सफल रहा। सेना का मानना है कि बाइक सवार जवान किसी समस्या के पेश आने पर जल्दी कार्रवाई कर सकते हैं।

यात्रियों में दिख रहा उत्साह
श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा के लिए यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता है। यात्रा का दूसरा जत्था राजोरी से पुंछ के लिए रवाना हुआ।

यात्रा में कई राज्यों के लोग पहुंच रहे हैं। महिलाएं और बच्चे भी यात्रा को लेकर खासे उत्साहित है। हर तरफ जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

दूसरे जत्थे में 975 लोगों का स्वागत

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में शामिल शिव भक्तों ने पुंछ नगर से चल कर श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया।

देर शाम जम्मू से निकले दूसरे जत्थे में शामिल 975 श्रद्धालुओं का पुंछ नगर  के कालेज मैदान में नगरवासियों, धार्मिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा उनका हार पहना कर और पुष्प बरसा कर जोरदार स्वागत किया गया।

जिसके साथ ही कालेज मैदान में यात्रियों को चाय नाश्ता एवं मिष्ठान परोसे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें