घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को मीडिया से पहली बार रूबरू होने पर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी स्थानीय आतंकियों की भर्ती के साथ उस नेटवर्क पर नकेल कसने की जो युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये कट्टरवाद का पाठ पढ़ाकर बरगलाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो कोई हथियार उठाएगा उसके खिलाफ ऑपरेशन किया जाएगा।