फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 'कड़वा' रह सकता है सेब का स्वाद

Wed, 03 Sep 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर संभाग में पिछले दिनों से हो रही बारिश से कश्मीर के सेब को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ रही है। कश्मीर संभाग में लगे सेब के फल तेज बारिश होने से गिरने लगे हैं। दूसरी ओर, जम्मू संभाग में दो दिनों से हो रही बारिश (जहां-तहां तेज) से धान की फसल को लाभ पहुंचा है। जम्मू में बासमती धान की फसल को लेकर किसान इस बारिश से खुश हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कश्मीर का सेब तैयार हो रहा है। कुछ सेब बाजार तक भी पहुंचने लगा है। इन दिनों तेज बारिश के कारण कश्मीर का सेब अपने आप पेड़ से गिरने लगा है, जिससे सेब के बागवानों को नुकसान पहुंच रहा है। लिहाजा कश्मीर के बागवान चिंतित होने लगे हैं।

वहीं, कृषि विश्वविद्यालय श्रीनगर के फ्रूट साइंस  विशेषज्ञ डा. एसए बांडे का कहना है कि इस मौसम में गर्मी के बाद जमीन गर्म रहती है तथा जैसे ही तेज बारिश होती है तो जमीन के अंदर तनाव पैदा होता है जिससे पेड़ों से सेब गिरने लगता है।
विज्ञापन


वहीं सांबा में हुई बारिश से धान और मक्की के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह चौधरी का कहना है कि यह बारिश बासमती के लिए राहत की बारिश साबित हो रही है। इससे जम्मू जिले में कहीं भी अभी तक नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें