पुलिस ने कहा- प्रतिबंधित संगठनों के साथ जुड़े होने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुलिस ने शहर में जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (जेकेआईएम) और जम्मू-कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी (जेकेएएसी) से दूरी बनाए रखने की लोगों से की अपील। इसको लेकर पुलिस ने लाल चौक सहित कई अन्य क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के ज़रिये एलान भी कराया है।
पुलिस की ओर से घंटाघर सहित कई जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए। यह भी कहा कि कोई भी शख्स इन प्रतिबंधित संगठनों के साथ जुड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस इन संगठनों के कार्यालयों को सील कर चुकी है। इनके कई सदस्यों के घरों पर भी छापे मारे गए हैं। पुलिस की गाड़ियां दिन भर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमती रही।