फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिलकर बोले बुखारी, जम्मू-कश्मीर के लिए धड़कता है मोदी का दिल

Sun, 15 Mar 2020 01:49 AM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अल्ताफ बुखारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

नवगठित जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर प्रदेश के हालात तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। कहा, प्रधानमंत्री का दिल जम्मू-कश्मीर की जनता के लिए धड़कता है और वे केंद्र शासित प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं को समझते हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद बुखारी ने मीडिया से कहा, पीएम ने आश्वस्त किया है कि जनसंख्या संबंधी कोई बदलाव नहीं होगा। वह अपने वादे पर टिके रहने वाले इंसान हैं। उनकी दिल की धड़कन जम्मू-कश्मीर के लिए लोगों के लिए धड़कती है। बुखारी ने कहा, पीएम अच्छी तरह समझते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोग क्या चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने तब हमारी प्रशंसा की, जब हमने कहा कि हम पूरे देश के लिए भी एक जैसा कानून लागू करना चाहते हैं। 

पीडीपी के पूर्व नेता बुखारी ने कहा, उनका लक्ष्य पिछले साल 5 अगस्त से चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों को राहत दिलाना है। बुखारी ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी खुद की पार्टी गठित की थी। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के एक तिहाई राजनीतिक नेताओं के नवगठित पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

बदलाव में जनभागीदारी व रोजगार सृजन पर जोर

मुलाकात में प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में बदलाव में जनभागीदारी और जनता की आवाज के लिए प्रशासन के महत्व पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि क्षेत्र में लोकतंत्र की मजबूती तेजी के साथ राजनीतिक प्रक्रिया की बहाली के जरिये की जा सकती है। युवाओं के सशक्तीकरण पर कहा कि वे जम्मू-कश्मीर के तेजी से विकास के लिए उत्प्रेरक की भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने क्षमता विकास तथा नए रोजगार के अवसर सृजित कर प्रदेश के बदलाव पर जोर दिया। 

विज्ञापन


आश्वस्त किया कि सरकार प्रदेश के आर्थिक विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में नए निवेश भी किए जाएंगे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को आ रही चुनौतियों का सामना करने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री ने जनसंख्या में बदलाव, परिसीमन तथा डोमिसाइल के संबंध में भी चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में शांति तथा सुरक्षा बहाली में सरकार, सुरक्षा एजेंसियों तथा जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वालों में अल्ताफ बुखारी, गुलाम हसन मीर, मंजीत सिंह, एजाज अहमद खान, उस्मान मजीद, मुमताज खान, विक्रम मल्होत्रा, कमल अरोड़ा, विजय बकाया, चौधरी जुल्फिकार अली, अब्दुल मजीद पाडर, अशरफ मीर, जावेद अहमद बेग, नूर मोहम्मद शेख, राजा मंजूर, मोहम्मद यावर मीर और मोहम्मद दिलावर मीर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें