बिश्नाह। गांव बहादुरपुर में मामा के घर आई एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खा लिया। मामा के परिवारजनों ने उसकी हालत बिगड़ती देख जीएमसी जम्मू ले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
-----
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
सांबा। कस्बा की मंडी संगवाली वार्ड-16 निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार संगवाली के अजीत कुमार ने अपने घर के पिछवाड़े एक पेड़ पर फंदा लगा जान दे दी। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल लाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
---------
किशोर के लापता होने का मामला दर्ज
बिश्नाह। थाने में एक किशोर के लापता होने का मामला उसकी मां नीलम कुमारी ने दर्ज कराया है। नीलम कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कुमार डोगरा पुत्र मनोहर लाल गांव सरोर खरीदारी के लिए बाजार गया था, परंतु घर नहीं लौटा। उसे उन्होंने हर जगह ढूंढा, वह कहीं भी नहीं मिला तो उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद कुमार डोगरा की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
----------
पुलिस ने लापता व्यक्ति परिजनों को सौंपा
सांबा। जिले के घगवाल के गुडा जट्टां निवासी सुरेश कुमार पुत्र बिहारी लाल की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि पांच मार्च से उनका बेटा लापता है। परिवार के सदस्यों ने सभी प्रयास किए लेकिन उसके ठिकाने का पता नहीं लगाया जा सका। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और लापता की तलाश शुरू की। पुलिस की एक टीम ने लापता का पता लगाया था, जिसका नाम दीपक शर्मा पुत्र सुरेश कुमार निवासी गुडा जट्टां को जम्मू से ढूंढ निकाला। दीपक मनोरोगी है को परिवार को सौंप दिया। संवाद