श्रीनगर के रंगरेथ में इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ के दौरान पथराव के बाद प्रदर्शन किया गया था। राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वाली मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ जांच की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ के दौरान राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाली मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना सदर ने रोज एन्क्लेव वानबल रावलपोरा निवासी मुश्ताक अहमद सोफी की पत्नी अफ रोजा और उनकी बेटी आयशा को बुधवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उन्हें महिला थाना रामबाग में स्थानांतरित कर दिया गया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने के लिए इन तत्वों के खिलाफ धारा 147, 148, 149 और 326 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया कि कश्मीर में महिलाओं को गिरफ्तार करना प्रशासन के लिए शर्मनाक है जो केवल दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने के लिए नागरिकों को सताते हैं। स्थिति बदतर होती जा रही है और लोगों तक पहुंचने के बजाय भारत सरकार उन्हें एक ओर धकेल रही है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को रंगरेट इलाके में दो आतंकवादी मारे गए थे। मुठभेड़ के बाद आसपास के इलाकों के स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए सुरक्षा बलों पर पथराव किया और देश विरोधी नारे लगाए जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गईती।