फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिख रहे एंटी मोबाइल बाइक स्क्वायड

Wed, 24 Dec 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों और लूट करने वालों पर नजर रखने के लिए तैनात की गई मोबाइल बाइक स्क्वायड सफेद हाथी साबित हो रही है। पिछले दिनों शहर में खुलेआम छीना झपटी और लूट की घटनाओं में एकाएक इजाफा हुआ। जिस पर अंकुश लगाने के लिए यह स्क्वायड नाकाम साबित हो रही है। इस स्कवायड को 24 घंटे नजर रखनी होती है, लेकिन दो घंटे के लिए भी स्क्वायड शहर में नहीं दिखती।
विज्ञापन


शहर में अपराध कम करने के लिए पुलिस ने मोबाइल बाइक स्क्वायड का गठन किया था। 12 सदस्यीय इस स्क्वायड में छह बाइक खरीदी गई। इन बाइक को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमते रहना था, लेकिन यह बाइक कहीं नजर नहीं आ रही। दरअसल, शहर की तंग गलियों में पुलिस की जिप्सी घुस नहीं पाती।

इसकी वजह से चोरी करने वाले, लूट करने वाले आसानी से भाग निकलते हैं। ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए यह बाइक स्क्वायड बनाया गया था। शहर के नार्थ और साउथ इलाके में इनको तैनात किया गया। लेकिन अब यह बाइक कहीं पर नहीं दिख रही।
विज्ञापन


पिछले दो महीनें में शहर में चोरी, छीनाझपटी, लूटमार की 50 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। एसएसपी जम्मू उत्तम चंद का दावा है कि यह स्क्वायड काम कर रहा है, लेकिन सिर्फ रात को ही काम करता है। क्योंकि दिन को उनकी पेट्रोलिंग पार्टी रहती है। इन स्क्वायड को दिन में भी काम करना था।

क्योंकि दिन दहाड़े ही ऐसी घटनाएं हो रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम में किसी भी अपराध की जानकारी आने पर स्क्वायड में तैनात जवानों को तुरंत कार्रवाई करनी है, लेकिन यह शहर में कहीं दिख नहीं रहे। एसएसपी का कहना है कि यह स्क्वायड काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें