फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: घाटी में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, तीन आतंकी गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2017 06:04 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन के तहत तीन आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चला रखा है। इसके ऑपरेशन में अब तक तीन आतंकियों को जिंदा पकड़ने में सेना और पुलिस को सफलता मिली है। इसमें एक आतंकी अभी घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पढ़ें:- J&K: हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी गिरफ्तार, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

आईजी के मुताबिक सुरक्षा बलों और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन 14 नवंबर से चल रहा है और जब तक यह अभियान चलाने की जरुरत पड़ेगी तब तक चलाया जाएगा। सुरक्षा बलों और पुलिस के बीच अच्छा तालमेल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम-उल-वकर
वहीं आईजी मुनीर खान ने बताया कि पाकिस्तान ने युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल करवाने के लिए सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चला रखा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर के युवाओं ने आतंकी संगठनों का दामन थामा है। पिछले ढाई महीने में करीब 31 नौजवान आतंकी संगठनों में शामिल हुए हैं। हाल ही में अनंतनाग का रहने वाला माजिद खान आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा है। 

बताया जा रहा है कि माजिद खान जिला स्तर का एक अच्छा फुटबाल खिलाड़ी था। जब माजिद ने लश्कर से जुड़ने का एलान किया तो परिवार और दोस्त हैरान रह गए। गौरतलब है कि 10 नवंबर को माजिद खान ने एके-47 के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें