फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: एसीबी ने पासपोर्ट कार्यालय में मारा छापा, ये बात आई सामने

Mon, 07 Jun 2021 04:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एसीबी ने श्रीनगर में पासपोर्ट कार्यालय में छापेमारी की है। विदेशी मूल की एक महिला को पासपोर्ट जारी करने का मामला बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन
पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, पासपोर्ट कार्यालय द्वारा अफगानिस्तान की एक महिला को पासपोर्ट जारी किया गया है। महिला की शादी एक स्थानीय से हुई है लेकिन उसे अब तक नागरिकता नहीं दी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एसपी साहिल और डिप्टी एसपी रईस अहमद के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर में छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों से जानकारी मांगी। महिला की शादी श्रीनगर के एक कारोबारी के साथ 1986 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। महिला को पहला पासपोर्ट 2003 में जारी किया गया था। उसके पास स्टेट सब्जेक्ट सर्टिफिकेट और अन्य प्रमाण भी थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कुछ ऐसा होगा मेमोरियल: इसी महीने जमीनी स्तर पर शुरू होगा अरूण जेटली मल्टी स्पोर्टस कांप्लेक्स का काम    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें