फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: मलेरिया और कोरोना के लक्षण समान, अस्पतालों को जारी की गई एडवाइजरी

Mon, 07 Jun 2021 03:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मलेरिया के मरीज व उनके परिजन मलेरिया को कोरोना न समझ लें इसके लिए स्वास्थ्य विभाग में जागरूकता के अलावा अन्य तैयारियां शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के मौसम में मलेरिया जम्मू संभाग में कहर मचाता रहा है। इस बार कोरोना भी कहर मचा रहा है। कोरोना संक्रमण और मलेरिया के लक्षण लगभग समान है। मलेरिया में भी तेज बुखार आता है, सिर दर्द के अलावा उल्टी, दस्त व अन्य फ्लू जैसे लक्षण होते हैं। कोरोना में ही लगभग ऐसा ही होता है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में मलेरिया अफसर डॉ. बेलु शर्मा का कहना है कि मलेरिया और कोरोना संक्रमण के लक्षण एक जैसे ही हैं। ऐसे में मलेरिया विभाग की तरफ से जून माह को एंटी मलेरिया माह के तौर पर मनाया जा रहा है और मलेरिया लोगों को न हो इसके लिए लोगों को घर व आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने देने की अपील की जा रही है। मलेरिया विभाग की टीम ने मलेरिया के लिए जिम्मेदार मच्छर के लारवा को जल स्त्रोतों में खत्म करने के लिए लार्वीवोरस मछली को तालाबों में छोड़ दिया है। यह मछली लारवा को खा जाती है।

इसके अलावा संभाग स्तर के अस्पतालों में एडवाइजरी जारी की जा रही है कि कोरोना या मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों का पता करने के लिए टेस्ट की पूरी व्यवस्था रखी जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो भी एडवाइजरी आएगी, उसका भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कुछ ऐसा होगा मेमोरियल: इसी महीने जमीनी स्तर पर शुरू होगा अरूण जेटली मल्टी स्पोर्टस कांप्लेक्स का काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें