बोर्ड परीक्षा के दिन जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे ही विद्यार्थियों के दिल की धड़कन बढ़ती जा रही है। परीक्षार्थियों में तनाव स्थिति का ऐसा आलम है कि वह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों को बड़े उत्तर याद रखने में काफी दिक्कत आती है। इंग्लिश लिटरेचर, हिंदी, ज्योग्राफी, सोशियोलॉजी, हिस्ट्री और अन्य कुछ ऐसे विषय हैं, जिनके प्रश्न बहुत ही लंबे होते हैं।
इन सभी उत्तरों को याद रखने के लिए विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बन जाती है। गांधी नगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज की प्रोफेसर सुरजीत कौर ने बताया कि कोर्स समय से पूरा हो और उत्तर याद रहें, इसके लिए जरूरी है कि टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की जाए। उन्होंने कहा कि बड़े उत्तरों के विभिन्न विषयों को की-प्वाइंट बनाकर याद करने की कोशिश करे।
इसे रटने के बजाय प्वाइंट याद किया जाए। उत्तर को समझें और प्वाइंटर बनाकर विस्तार से याद रखने की कोशिश करें। जो भी उत्तर याद कारें उसे पुन: लिखकर अभ्यास करें इससे याद करने में आसानी रहेगी। विद्यार्थियों को खानपान में पपीता, बादाम और काले अंगूर को शामिल करें। आहार में पेय पदार्थों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें।
ऐसे करें पढ़ाई
- जो भी याद करें उसे एक बार लिखें जरूर, लगातार रिविजन भी करें।
- बड़े उत्तरों को रटने के बजाय प्वाइंटर बनाकर याद करें।
- उत्तरों को याद करने के बजाय समझने की कोशिश करें।