फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल कमांडर बुरहान का एक और करीबी गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2016 11:56 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : FILE
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर से हिजबुल के मोस्टवांटेड कमांडर बुरहान वानी के करीबी तारिक़ पंडित को पकड़ने के बाद सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने बुरहान के एक और करीबी को पकड़ा है।
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी के अनुसार बुधवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में तलाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान उन्होंने त्राल के गुलशनपुरा इलाके से नूर मोहम्मद डार को पकड़ा।

उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा बलों द्वारा करीब चार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया और भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन


शोपियां में जंगल से हथियार बरामद 
शोपियां जिले के यारवन जंगल क्षेत्र में बुधवार को सेना की 44 आरआर और जम्मू-कश्मीर के एसओजी द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में उन्हें एक एके-47 राइफल, 1 एके-47 मैगज़ीन, एक चीनी ग्रेनेड और एके-47 के 76 राउंड बरामद हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें