फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में आतंकियों ने की एक और दुकानदार हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद प्रभावित उत्तरी कश्मीर के सोपोर जिले में आतंकियों ने रविवार को दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर एक और दुकानदार की हत्या कर दी। एक सप्ताह में सोपोर में आतंकियों ने हत्या की तीसरी वारदात को अंजाम दया है। बादामीबाग में मेहराजुदीन भट का घर है।
विज्ञापन


वह इसी मकान में पोल्ट्री भी चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह एक वैन से आतंकी घटनास्थल पर पहुंचे। नकाबपोश आतंकियों ने नाम लेकर उसे आवाज दी। मेहराज जैसे ही उनकी ओर घुमा आतंकियों ने गोलियों बरसानी शुरू कर दीं।

बहुत करीब से उसे पांच गोलियां मारीं और फिर भाग निकले। इसके बाद लोगों ने मेहराज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भट जेकेएलएफ से जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याओं में हिज्ब गुट का हाथ

1990 के दशक में उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। सजा काटने के बाद वह परिवार के व्यवसाय से जुड़ गया था। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। मेहराज की नौ एवं 12 साल की दो पुत्रियां हैं।

मौके पर जुटे लोगों का आरोप था कि अल हदीस तथा हनीफी समुदाय के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। ज्ञात हो कि मंगलवार को हुर्रियत कार्यकर्ता तथा सरकारी फार्मासिस्ट और शुक्रवार की रात एक दुकानदार की गोली मारकर आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

हत्याओं में हिज्ब गुट का हाथ
फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि हाल में हुई हत्याओं के पीछे हिजबुल मुजाहिदीन के क्यूम नजरवाला गुट का हाथ है। उसने बंदूक संस्कृति से खतरे वाले लोगों तथा पूर्व आतंकियों के सफाए का अभियान चला रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें