जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा हुआ है। माता के दर्शन करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार चिनाब नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है।
मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ईको स्पोर्ट कार में सवार होकर श्रद्धालु मचेल माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
कार बेकाबू होकर 800 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। अब तक 12 श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक बच्चे को सुरक्षित बचाया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि जम्मू के डोडा जिले के एक ही परिवार के सात लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। बाकी की पहचान की कोशिश की जा रही है।