फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः कार्यालय का शुभारंभ करने 7 को जम्मू आएंगे अन्ना हजारे

Mon, 05 Mar 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजसेवी अन्ना हजारे सात मार्च को जम्मू पहुंचेंगे। इस दौरान वह गांधी नगर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह दस बजे जन संपर्क कार्यालय तालाब तिल्लो जम्मू का शुभारंभ भी करेंगे। 

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता तरुण उप्पल और मनजोत सिंह कोहली ने प्रेस वार्ता में कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे की मौजूदगी में भ्रष्टाचार, लोकपाल को लागू करने और किसानों को न्याय दिलाने जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।

इन्हीं मुद्दों पर दिल्ली में भी जन आंदोलन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। किसानों की हालत दयनीय हो गई है। 23 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे जनसभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर कार्यकर्ता कमल चौधरी, रवि राजदान, पुरुषोत्तम सिंह, मनीक उप्पल और देवेंद्र सिंह जम्वाल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें