फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल परिहार हत्याकांड: एक दर्जन से अधिक हिरासत में, नौकरों से भी पूछताछ

Mon, 05 Nov 2018 06:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ANIL PARIHAR - फोटो : SELF
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश सचिव व उनके भाई की हत्या के मामले में आतंकियों की धरपकड़ के लिए गठित सिट ने शुक्रवार को कई इलाकों में छापेमारी की। एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा अनिल परिहार की दुकान पर काम करने वाले दोनों नौकरों से भी पूछताछ की है। पुलिस अधिकारी जांच को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन


सिट ने शनिवार को घटनास्थल को अच्छी तरह से खंगाल कर सबूत जुटाने का प्रयास किया था। इसके अलावा तापल गली के आसपास के इलाके में लोगों से पूछताछ की गई थी। रविवार को जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने किश्तवाड़ के कई इलाकों में छापेमारी की और एक दर्जन से अधिक लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इनको आतंकी हमले के बारे में कोई जानकारी है कि नहीं। 

अनिल परिहार ने दुकान पर काम करने के लिए दो नौकर रखे थे, जो अनिल परिहार की गतिविधियों की पूरी जानकारी रखते थे। पुलिस इनसे पूछताछ करके भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा सिट ने किश्तवाड़ के आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी छापेमारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें