फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज लोगों ने अपने पैसों से बना डाली सड़क

Sun, 11 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा मंदिर गली वार्ड नंबर 9 के लोगों ने दिखा दिया कि सरकार और उनके ही चुने हुए जनप्रतिनिधि अगर काम नहीं कर सकते तो विकास रुकेगा नहीं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने अपने पैसों से ही टूटी-फूटी गली को ठीक करवा लिया। लोगों का कहना है कि हम स्थानीय विधायक सतपाल शर्मा से कई बार गली ठीक करने की गुहार लगा चुके, लेकिन हर बार अनदेखा ही किया गया।
विज्ञापन


नाले के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस बार सभी मोहल्ले वासियों ने पैसे इकट्ठे करके गली को ठीक करवाया है। इसकी मोहल्लेवासियों ने आपस में मिलजुल कर काम करने की सराहना की।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 29 में सड़क भी टूटी-फूटी है। सड़क में जगह-जगह पड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।

लोगों का कहना है कि बारिश होते ही सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने मांग की है कि सड़क को तो कम से कम सरकार ठीक करवा दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें