प्रदेश कांग्रेस ने रियासत में विभिन्न दलों के नाराज चल रहे नेताओं को अपने खेमे में लाने की कवायद शुरू कर दी है। बसपा के प्रदेश महासचिव राकेश वजीर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
पीडीपी व नेशनल कांफ्रेंस जैसे दलों के कई नेता भी कांग्रेस में आगामी दिनों में शामिल हो सकते है। पार्टी सूत्रों की मानें तो रियासत में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को तय करने पर काम हो रहा है। मई महीने में दौरा संभव है।
ऐसे में प्रदेश नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी के समक्ष विभिन्न पार्टियों के बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हों। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने इस संबंध में प्रदेश स्तर पर कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी भी साैंपी हुई है।
पार्टी नेताओं की मानें तो कांग्रेस चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है और कश्मीर से लेकर लद्दाख व जम्मू में जमीनी स्तर से जुड़े नेताओं को सक्रिय करने का काम जारी है।