फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग में दो वाहन के बीच टक्कर, डॉक्टर समेत दो घायल

सार

अनंतनाग जिले के बटेंगू में एक आटा मिल के पास दो कारों की टक्कर में डॉक्टर सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बटेंगू इलाके में एक आटा मिल के पास वीरवार को दो वाहनों की टक्कर में एक डॉक्टर समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर क्रेटा और ऑल्टो के बीच हुई। हादसे मं क्रेटा चालक श्रीनगर के छानपोरा निवासी डॉ. तारिक बशीर और अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर उस समय हुई जब दोनों वाहन व्यस्त बटेंगू मार्ग से गुजर रहे थे। टक्कर में दोनों वाहन के चालकों के साथ उसमें सवार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और चिकित्सा दल के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोग हादसे के तुरंत बाद सहायता के लिए दौड़े। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें