श्रीनगर। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के राज्य कार्यालय ने वीरवार को सेवा पर्व के तहत एक विशेष अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति के लाभार्थियों को प्राथमिकता के साथ समर्थन देना है।
इस पहल के तहत वीरवार को श्रीनगर के बेमिना स्थित सनत घर के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक बैंकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कश्मीर के उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक खालिद मजीद ने की। बैठक की शुरुआत खादी महोत्सव के स्वदेशी संकल्प के साथ हुई। बैठक के दौरानएमईजीपी के नोडल अधिकारी ने सभी हितधारकों के लिए एक विस्तृत प्रस्तुति दी। संवाद