फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anantnag : टी20 विश्वकप में जलवा दिखा रहा कश्मीर में बना बल्ला, यूएई टीम के चार खिलाड़ियों से करार

Mon, 17 Oct 2022 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा फिदा हुसैन, अनंतनाग

सार

Anantnag:  ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्वकप क्रिकेट में दक्षिण कश्मीर में तैयार किए गए बल्ले भी अपना जलवा बिखेर रहा है।
विज्ञापन
बल्ले का कमाल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्वकप क्रिकेट में दक्षिण कश्मीर में तैयार किए गए बल्ले भी अपना जलवा बिखेर रहा है। आतंकियों के गढ़ कहे जाने वाले दक्षिण कश्मीर के अनंनतनाग में बल्ले बनाने वाली एक निजी कंपनी ने यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की टीम के चार खिलाड़ियों के साथ करार किया है। इससे पहले यह ओमान की टीम इस कंपनी के बैट का प्रयोग कर चुकी है।

विज्ञापन


अनंतनाग के संगम में स्थित इस कंपनी को चलाने वाले फाउजल कबीर का कहना है कि वह इस करार से काफी खुश हैं। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी)उनकी फैक्ट्री में बने बैट को मान्यता दे चुकी है। कबीर के मुताबिक पिछले साल उन्हें यूएई और ओमान में खेले गए टी20 विश्वकप से पहले उन्हें यह मान्यता मिली थी। यह एक कश्मीरी होने के नाते यह मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। 

टेलीविजन पर जब रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान यूएई टीम के चार खिलाड़ी ग्रेट स्पोर्ट्स के बल्ले के साथ खेलने उतरे तो यह काफी गौरव का क्षण था। कबीर का कहना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े प्लेटफार्म पर जब अन्य टीमों के खिलाड़ी उनकी कंपनी के बने बल्लों की परफारमेंस देखेंगे तो हमें उम्मीद है कि अन्य खिलाड़ी भी संपर्क करेंगे।
विज्ञापन


पिछले विश्वकप में ओमान ने बैट का किया था इस्तेमाल
कबीर के मुताबिक उनके पिता ने उन्हें बहुत कुछ दिया। पिछले वर्ष जब ओमान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरी तो घर के सभी सदस्य टीवी पर इंतजार कर रहे थे कि कब बल्लेबाज हमारे बैट से विरोधी टीम के छक्के छुड़ाएंगे। जब टीवी पर कंपनी का बल्ला दिखा तो काफी सुकून मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें