जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी व अन्य स्रोत अस्पताल प्रबंधन
जम्मू। गांधीनगर अस्पताल में अपने एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया सेवाओं को जानें, विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। एस्काम, जीएमसी जम्मू और आईएसए जम्मू सिटी ब्रांच के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक लोग शामिल हुए। इनमें मरीज, आम लोग, पैरा-मेडिकल स्टाफ और स्नातकोत्तर छात्र थे।
स्नातकोत्तर छात्रों ने रोलप्ले और स्लोगन के माध्यम से एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने सर्जरी, आईसीयू, आपातकालीन देखभाल, लेबर एनल्जेसिया और दर्द प्रबंधन में एनेस्थीसिया सेवाओं के महत्व को दर्शाया। इस दौरान डॉ. अनीता विग, प्रोफेसर एवं एचओडी, जीएमसी ने मरीजों की देखभाल में एनेस्थीसिया सेवाओं के महत्व पर जोर दिया। गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेंद्र भुट्याल ने इन सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्यूरो
जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी व अन्य स्रोत अस्पताल प्रबंधन