फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाॅकथाॅन से दिया दिल को स्वस्थ रखने का संदेश

विज्ञापन
विश्व हृदय दिवस पर आयोजित वॉकाथॉन के दौरान गुब्बारे छोड़ते मुख्य अति​थि व अन्य स्रोत अस्पताल प्
विज्ञापन
विश्व हृदय दिवस पर बिक्रम चौक से सुपर स्पेशियलिटी तक पैदल यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हृदय रोगों की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सोमवार को विश्व हृदय दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन किया गया। यह बिक्रम चौक से शुरू होकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक पहुंची। इसमें छात्रों, एसएसबी के जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने शामिल होकर दिल को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियोलाजी विभाग की ओर से आयोजित वाॅकथाॅन में विभाग के एचओडी डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए मनुष्य का संकल्प ही सबसे शक्तिशाली हथियार है। इस साल का विश्व हृदय दिवस पर वैश्विक विषय ''''डोंट मिस द बीट'''' हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, नियमित जांच और समय पर हस्तक्षेप का संदेश देता है। उन्होंने जीवनशैली सुधार, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और धूम्रपान, मोटापा, उच्च रक्तचाप व मधुमेह जैसे जोखिम कारकों पर नियंत्रण पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य शिक्षा और आपातकालीन सेवाओं के विस्तार की अपील की गई, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य हृदय के लिए जरूरी उपाय बताएं। इस मौके पर स्वास्थ्य संदेश वाले गुब्बारे छोड़े गए। वाॅकथाॅन में सांसद जुगल किशोर शर्मा, न्यायाधीश संजीव शुक्ला, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शाम लाल शर्मा, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहन लाल, डॉ. गुरजीत सिंह, डॉ. अरविंद कोहली आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें