फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुरकुरे लेने गई थी मासूम, तेज रफ्तार कार ने रौंदा दिया, मौत

विज्ञापन
कृति की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मिश्रीवाला। आठ साल की कृति दुकान से अपने लिए कुरकुरे लेने गई थी। वह घर से निकली ही थी कि सड़क पर दौड़ रही कार ने उसे रौंद दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई, लेकिन लाख प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। कार चालक हादसे के बाद वहां से भाग गया। कानाचक पुलिस स्टेशन में हिट एंड रन का मामला दर्ज हुआ है।
रविवार को ही दोमाना में थार की चपेट से आठ साल के बच्चे की मौत से लोग उबर भी नहीं पाए थे और इसके अगले ही दिन मिश्रीवाला क्षेत्र में मासूम की दर्दनाक मौत ने लोगों को बुरी तरह झकझोर दिया। बता दें कि जम्मू शहर के ही गांधीनगर में एक बुजुर्ग को थार से कई बार टक्कर मारने के मामले को लोग अभी भूले नहीं हैं।
विज्ञापन

मिश्रीवाला क्षेत्र में हादसा सोमवार सुबह कानाचक पुलिस स्टेशन अंतर्गत कंगरेल गांव में हुआ। कृति के माता-पिता मिश्रीवाला क्षेत्र में ही मजदूरी करते हैं। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और इस समय कंगरेल में रह रहे हैं। पिता चंदन मुखिया ने रुंधी आवाज में बताया कि सड़क पार करते समय उसकी बिटिया को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसकी पत्नी सुबह खाना बना रही थी। बिटिया दुकान से कुरकुरे लेने के लिए घर से निकली थी। तभी उनकी भतीजी दौड़कर आई और बताया कि कृति को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है। पत्नी दौड़कर सड़क पर पहुंचीं। देखा कि बेटी खून से लथपथ पड़ी है। चंदन ने बताया कि वह उसी वक्त घर लौटा ही था। उन्होंने तुरंत ही कृति को मिश्रीवाला अस्पताल में पहुंचाया। मिश्रीवाला से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि कृति की मौत पहले ही हो चुकी थी।
दुखी पिता बोले- बिहार वापस क्या लेकर जाएंगे
पिता ने कहा कि हम यहां बच्चों के लिए बेहतर भविष्य बनाने आए थे लेकिन अपनी बेटी को खो दिया। बिहार वापस क्या लेकर जाएंगे। उनकी बेटी सबसे बड़ी थी। वह आठ साल की थी। उसके तीन भाई-बहन और हैं। पिता ने बच्ची को रौंदने वाले को जल्द पकड़ कर उस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

मां बोली- मुझे क्या पता था कि वह वापस नहीं आएगा
कृति की मां का कहना है कि बेटी ये कहकर गई थी कि दुकान पर जा रही हूं। मैंने कहा कि देखकर जाना। उसने बोला कि पहले भी तो जाती रही हूं। कुछ नहीं होगा। मुझे क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएगी।
विज्ञापन


दो दिन में दूसरी घटना
दोमाना क्षेत्र के घरोटा में रविवार देर शाम थार की टक्कर से आठ साल के हर्ष शर्मा की मौत हो गई थी तो लोगों ने आक्रोश जताया था। लापरवाही से कार चलाकर बच्चों की जान जाने की दो दिन में लगातार दूसरी घटना है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों ने वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें