फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास खत्म करने का ऐतिहासिक मौका: मुफ्ती

Wed, 25 Feb 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद ने कहा है कि यह अविश्वास खत्म करने का ऐतिहासिक मौका है। भाजपा और पीडीपी ने अनुच्छेद 370 और अफस्पा जैसे मुद्दे पर एक राय बना ली है जिसे सीएमपी में स्थान दिया जा रहा है। यह जम्मू को कश्मीर से जोड़ने का ऐतिहासिक अवसर है।
विज्ञापन


केंद्र की भाजपा सरकार के साथ मिलकर रियासत की गठबंधन सरकार अमन और विकास के मोर्चे पर मील के पत्थर गाड़ सकती है। पीडीपी को कांग्रेस और नेकां से भी समर्थन का आफर मिला था लेकिन हम सिर्फ सरकार बनाने के लक्ष्य तक सिमटे नहीं रहना चाहते थे।

स्थिर सरकार, अमन और शांति के कारगर प्रयास के लिए भाजपा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। नई गठबंधन सरकार शांति कायम कर विकास की नई इबारत लिखने में कामयाब होगी। भाजपा महासचिव राम माधव और पीडीपी के डा. हसीब द्राबू ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) को तैयार किया है। मुख्य रूप से माधव और द्राबू में ही दो माह से बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन


गठबंधन सरकार में मुफ्ती मोहम्मद सीएम जबकि भाजपा के निर्मल सिंह डिप्टी सीएम होंगे। भाजपा की ओर से बालि भगत, चौधरी लाल सिंह, श्याम चौधरी, एकमात्र मुस्लिम विधायक अब्दुल गनी कोहली, कवीन्द्र गुप्ता और सुनील शर्मा मंत्री हो सकते हैं। पीडीपी की सूची में नईम अख्तर, अब्दुल रहमान, अल्ताफ बुखारी, हसीब द्राबू, अब्दुल हक और जुल्फीकार चौधरी के नाम हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें