फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनागः सेना ने लगवाई पानी की दो टंकियां, लोग बोले- पेयजल का संकट खत्म होगा

Mon, 23 Mar 2020 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना ने लोगों के लिए कराई पेयजल की व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सद्भावना अभियान के तहत जीओसी विक्टर फोर्स ने अनंतनाग जिले के जवाबरारा गांव में पानी की दो टंकियां लगवाई है। साथ ही गांव की कमेटी को जीओसी ने इसे समर्पित किया। इसके लिए जीओसी विक्टर फोर्स ने एक कार्यक्रम का आजोयन किया। वहीं इस संक्षिप्त कार्यक्रम में कोरोना वायरस को लेकर जारी किए सरकार के आदेशों का पूरी तरह से पालन किया गया। इस दौरान सेना के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बता दें कि उक्त इलाके में पानी की काफी समस्या है। इसी को देखते हुए जीओसी ने यह कदम उठाया। सेना के इस कदम से गांव सौ से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्हें पीने के पानी के लिए अब दूर-दराज इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए सभी ग्रामीणों ने जीओसी विक्टर फोर्स को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें