जम्मू। पीडीपी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती शुक्रवार 14 अप्रैल को जम्मू पहुंची। शाम चार बजे जम्मू पहुंची महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दोपहर बारह बजे पार्टी के संभागीय मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार चार दिवसीय दौरे के पहले दिन महबूबा मुफ्ती ने पार्टी के प्रदेश महासचिव अमरीक सिंह रीन के अलावा प्रमुख नेताओं से जम्मू के सियासी परिदृश्य पर चर्चा की। महबूबा मुफ्ती शनिवार को कार्यालय पदाधिकारियों की बैठक के बाद शाम को पार्टी नेताओं द्वारा दिए जाने वाले इफ्तार में भी हिस्सा लेंगी। वहीं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के जम्मू पहुंचने के बाद भाजपा भी सक्रिय हो गई है। पीडीपी अध्यक्ष के हर आरोप का करारा जवाब देने की तैयारी की गई है। ब्यूराे