फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना में जम्मू शहर के लिए 206 करोड़ रुपए स्वीकृत

Tue, 29 Aug 2017 10:59 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी/चंद्रा पाण्डेय,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत शहर के लिए 206.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के तहत शहर में चल रहे काम समय पर पूरे किए जाए। शहरवासियों को आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया करवाए जाएं। अमृत योजना पर आयोजित समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट के कार्यों का अधिकारी निरीक्षण करे और इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के कई बड़े शहरों को भी अमृत के तहत कवर किया जाएगा ताकि वे शहरी जीवन की सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हो। उन्होंने शेरखानियां, भरत नगर, सुंदर नगर, सारिका विहार, दीप, त्रिकुटा नगर में नालियों के कार्यों की भी समीक्षा की। रिहाड़ी, जीजीएम साइंस कालेज और ज्यूल चौक में नाले के कार्यों को लेकर भी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जानीपुर, सैनिक कालोनी, राजीव बस्ती, पीरखो, शहीदी चौक, नई बस्ती में नालियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत जम्मू शहर के लिए स्वीकृत राशि से ग्रीन स्पेश, सीवरेज और नाले बनने हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा लोगों को आधुनिक सुविधाएं देने पर धनराशि को खर्च किया जाना है। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करें। साथ ही इसके लिए अंतर-विभागीय समन्वय पर भी बल दें ताकि किसी प्रकार की बाधा न रहने पाए। हिदायत दी कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो। साथ ही गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता न किया जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें