फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड : विंटर जोन की तरह ही होंगी समर जोन की परीक्षाएं

Thu, 18 Feb 2021 03:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय अगले सत्र की शुरुआत से पहले ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करेगा। कोरोना महामारी के चलते लर्निंग गैप को समझने के लिए ये परीक्षाएं जरूरी हैं। इससे विद्यार्थियों को अगली कक्षा में आकलन अनुसार पढ़ाया जा सकेगा। विंटर जोन में जिस तरह पहली से सातवीं कक्षा तक एसेस्मेंट परीक्षाएं ली गई हैं। ठीक उसी तरह से समर जोन में भी करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


सिलेबस को पहले ही कटौती में रखा गया है। यह बातें कठुआ पहुंचीं शिक्षा निदेशक अनुराधा गुप्ता ने कहीं। सरकारी स्कूलों के 60 फीसदी विद्यार्थियों के पास एंड्रायड फोन उपलब्ध न होने से प्रभावित हुए सत्र के संबंध में पूछे गए सवाल पर शिक्षा निदेशक ने कहा कि तय है कि ऑनलाइन मोड से क्लासरूम की शिक्षा को रिप्लेस नहीं किया जा सकता था।

यह भी पढ़ें- जम्मू में भी दिखा किसान आंदोलन का असर, वंदे भारत के साथ कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन


महामारी में इसके अलावा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थीं। उन्होंने बताया कि जिनके पास सुविधा उपलब्ध थी, वो विद्यार्थी इस मोड को अपना पाए, लेकिन जिनके पास विकल्प नहीं था, उनके लिए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सामुदायिक कक्षाएं चलाई गईं, जो सफल रहीं, लेकिन सह साफ है कि क्लासरूम शिक्षा की तरह सामुदायिक कक्षाएं भी अपने परिणाम नहीं दे पाई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विंटर जोन की परीक्षाएं हो चुकी हैं, जिसमें पहली से सातवीं तक एसेस्मेंट परीक्षा ली गई है जिसमें सत्र के लर्निंग गैप को जानना जरूरी है। ऐसा ही पैटर्न समर जोन में निर्धारित करने की योजना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें