फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Assembly Elections : आज किश्तवाड़, गुलाबगढ़ और रामबन में रैलियां करेंगे अमित शाह, शाम को थम जाएगा प्रचार

Mon, 16 Sep 2024 12:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

पाडर नागेनी सीट पर गुलाबगढ़ छत्तरगढ स्टेडियम, किश्तवाड़ सीट पर किश्तवाड़ के परेड मैदान और रामबन सीट पर चंद्रकोट में शाह की रैली होगी। रैलियों में भाग लेने के लिए भाजपा के तमाम बड़े नेता पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के पहले चरण पर मतदान को लेकर आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले चरण में जीत दर्ज करने के लिए मतदाताओं में जोश भरने आएंगे। वे डोडा, रामबन और किश्तवाड़ की तीन सीटों पर जनसभाएं करेंगे और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इसके पहले पीएम मोदी भी डोडा में चुनावी रैली कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पाडर नागेनी सीट पर गुलाबगढ़ छत्तरगढ स्टेडियम, किश्तवाड़ सीट पर किश्तवाड़ के परेड मैदान और रामबन सीट पर चंद्रकोट में शाह की रैली होगी। रैलियों में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के तमाम बड़े नेता किश्तवाड़ डोडा और रामबन पहुंच गए हैं। अधिक से अधिक लोगों को रैली में जुटाने के लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरा जा रहा है। रैलियों को लेकर पुलिस भी कड़ी सुरक्षा में जुट गई है। डीजीपी समेत तमाम बड़े अधिकारी डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में कैंप कर रहे हैं। सोमवार को पहले चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। 18 सितंबर को मतदान होना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें