जानकारी के अनुसार, पाडर नागेनी सीट पर गुलाबगढ़ छत्तरगढ स्टेडियम, किश्तवाड़ सीट पर किश्तवाड़ के परेड मैदान और रामबन सीट पर चंद्रकोट में शाह की रैली होगी। रैलियों में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के तमाम बड़े नेता किश्तवाड़ डोडा और रामबन पहुंच गए हैं। अधिक से अधिक लोगों को रैली में जुटाने के लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरा जा रहा है। रैलियों को लेकर पुलिस भी कड़ी सुरक्षा में जुट गई है। डीजीपी समेत तमाम बड़े अधिकारी डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में कैंप कर रहे हैं। सोमवार को पहले चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। 18 सितंबर को मतदान होना है।