फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जोरावर सिंह सभागार में लाभार्थी रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह, भारी बारिश के कारण बदला गया स्थान

Sat, 23 Oct 2021 07:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि भारी बारिश से भगवती नगर मैदान में जलभराव के कारण जोरावर सिंह सभागार में गृहमंत्री अमित शाह की रैली की तैयारी की जा रही है। अगर मौसम साफ रहा और भगवती नगर मैदान में जलभराव की निकासी हो जाती है तो भगवती नगर मैदान पर भी रैली की जा सकती है।
विज्ञापन
भारी बारिश से भगवती नगर मैदान में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री अमित शाह के रविवार को जम्मू में रैली स्थल भगवती नगर को बदलकर जोरावर सिंह सभागार कर दिया गया है। भारी बारिश और ओलावृष्टि से भगवती नगर मैदान में जलभराव ज्यादा होने के चलते रैली स्थल को बदला गया है।

विज्ञापन


प्रशासनिक व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने भगवती नगर ग्राउंड का दौरा करने के बाद रैली स्थल को बदलकर जम्मू विश्वविद्यालय स्थित जोरावर सिंह सभागार करने का फैसला लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने जोरावर सिंह सभागार पर सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें- अमित शाह के दस बड़े बयान: अमन-युवा और विकास पर फोकस, कांग्रेस-मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार से सवाल    
विज्ञापन


अमित शाह का रैली के दौरान अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति से लाभार्थी होने वाले लोगों जिसमें पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों, गोरखा व बाल्मीकि समाज के लोगों के अलावा संविधान के 73वें व 74वें संशोधन के लागू होने से सशक्त हुई पंचायती राज संस्थानों व शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को संबोधित करना था। भाजपा के बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता व आम लोगों को भी रैली में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था। 
विज्ञापन


जोरावर सिंह सभागार की कुल क्षमता 1600 लोगों के बैठने की है। अगर कोविड नियमावली का पालन किया जाए तो एक कुर्सी छोड़कर लोगों को बैठाया जाए तो करीब 800 लोगों को ही सभागार में अब बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें