फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे अमित शाह

Thu, 27 Apr 2017 05:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर रियासत में आ रहे अमित शाह के शानदार स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा जुट गई है। उच्च स्तर पर बैठकों का दौरा जारी है। प्रदेशाध्यक्ष से लेकर उपमुख्यमंत्री और मंत्री तक शाह के स्वागत में कोई चूक न रह जाए, इसके लिए जुट गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय त्रिकुटानगर में बुधवार को शाह के 29 व 30 अप्रैल को रियासत के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री डा.निर्मल सिंह, महासचिव संगठन अशोक कौल, एमएलसी अशोक खजूरिया के अलावा कई विधायक, एमएलसी व जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा के लिए यह गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की मेजबानी करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह पहली बार रियासत का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि शाह के दौरे को लेकर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर एयरपोर्ट से गेस्ट हाउस तक शाह के स्वागत में रैली निकालने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें