फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह करेंगे सीमांत इलाकों का दौरा

Sun, 24 Aug 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी के मिशन कश्मीर का आगाज करने रविवार को अमित शाह जम्मू पहुंच गए। पार्टी महासचिव राम माधव और जेपी नड्डा के साथ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। स्टेट गेस्ट हाउस तक समर्थकों द्वारा रैली निकाली गई।
विज्ञापन


अपने चिरपरिचित अंदाज में शाह ने जम्मू पहुंचने के तुरंत बाद ही प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक में अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को रियासत में अगली सरकार का गठन करने के लिए जुट जाने को कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि प्रदेश भाजपा इकाई को राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी से पूरी मदद मिलेगी।

अमित शाह रविवार आरएस पुरा सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे सीज फायर उल्लंघन के चलते सीमांत गांवों से हुए पलायन और मौजूदा स्थिति का जायजा लेने भी जाएंगे। इसके बाद वे कठुआ में पार्टी की रैली को भी संबोधित करेंगे जहां पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग भाजपा में शामिल भी होंगे।
विज्ञापन


शाह को भाई जम्मू की रसमलाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी महासचिव राम माधव और जेपी नड्डा ने जम्मू पहुंचने के बाद गेस्ट हाउस में दोपहर के भोज (लंच) में मूंग की दल, पनीर मशरूम, चपाती और चावल खाए। वहीं मिष्ठान में रसमलाई उन्हें खास तौर पर परोसी गई। गेस्ट हाउस के वेटरों के अनुसार शाह को रसमलाई खूब पसंद आई।

शाह की पसंद के अनुसार पार्टी के प्रदेश नेताओं की ओर से गेस्ट हाउस के स्टाफ को सादा खाना जिसमें पनीर मशरूम, मूंग दाल, चपाती, चावल और दही को लंच में तैयार करने को कहा गया था। जम्मू एयरपोर्ट से सीधे गेस्ट हाउस में पहुंचने के बाद शाह और अन्य ने पार्टी नेताओं के साथ कुछ देर चर्चा करने के बाद लंच किया।

वहीं डिनर में शाह और अन्य पार्टी नेताओं ने मिश्रित सब्जियों की भाजी, शाही पनीर, दही, सलाद, चपाती और चावल खाए। नाम न छापने की शर्त पर पार्टी नेता ने बताया कि शाह की पसंद के अनुसार लंच और डिनर को तैयार करवाया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें