फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: संघ की कोर ग्रुप बैठक में शामिल हो सकते हैं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू के वेद मंदिर में चल रही अखिल भारतीय प्रचारक बैठक बीस जुलाई को सायं चार बजे समाप्त हो जाएगी। इस बैठक समाप्त होने के बाद 21 जुलाई को संघ की कोर ग्रुप की बैठक जम्मू में मोहन भागवत की अध्यक्षता में होगी, जिसमें प्रचारक बैठक के परिणाम पर चर्चा के अलावा देश के हालात पर भी चर्चा होगी और संघ प्रस्ताव तैयार करेगा।  
विज्ञापन


संघ सूत्रों के अनुसार भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी, डॉ. कृष्ण गोपाल, दत्तात्रेय होसबले और बगिया जी की मौजूदगी में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी हिस्सा लेने पहुंच सकते है। पाकिस्तान और चीन के भारत विरोधी रवैये में और कटुता आने के अलावा सीमा पर जारी तनाव और कश्मीर में पिछले काफी अर्से से बने हालात के बीच संघ की जम्मू में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक में संघ प्रस्ताव के माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी रवैया पेश कर सकता है। वहीं वीरवार को प्रांत प्रचारकों की बैठक समाप्त होने के बाद संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा. मनमोहन वैद्य पत्रकार वार्ता कर तीन दिनों में हुई चर्चा बारे जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें