फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी के संरक्षक बेग बोले- अमेरिका और पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को मान चुके हैं भारत का हिस्सा

Mon, 27 Jan 2020 07:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पीडीपी के संरक्षक मुजफ्फर हुसैन बेग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पीडीपी के संरक्षक मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में कोई जनमत संग्रह होने वाला नहीं है। यहां तक की अमेरिका और पाकिस्तान भी जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बता चुके हैं और केवल यहां पर स्वायत्तता की बात करते हैं।

विज्ञापन

 
पीडीपी के संभागीय मुख्यालय गांधीनगर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बेग ने कहा हमारी भारतीय संविधान के अंतर्गत केवल यही मांग हैं कि जम्मू कश्मीर को उसका हक मिले। उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 को हटाया गया है और यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। वहां से जो भी फैसला आएगा वह ट्रिपल तलाक और राम मंदिर पर फैसले की तरह सबको मान्य होना चाहिए।
 
अगर 370 पर फैसला जम्मू कश्मीर के लोगों के हक में नहीं आता तो फिर जम्मू कश्मीर के लोगों जिसमें सभी राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता जो इसी धरती की संतान हैं को एकजुट होकर केंद्र सरकार से अपील करनी होगी कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद दिल्ली में हैं नहीं तो वह वह भी नजरबंद होते- बेग

उन्होंने कहा कि करीब छह महीने से जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित कई नेता नजरबंद हैं और कई जेलों में बंद हैं। किस्मत से पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद दिल्ली में हैं नहीं तो वह वह भी नजरबंद होते।

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह सभी नजरबंद नेताओं को तत्काल रिहा करें। उन्होंने इस अवसर पर पद्म भूषण सम्मान को केवल उनका नहीं पूरे जम्मू कश्मीर के लोगों का सम्मान बताते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि आगामी वर्षों में जम्मू कश्मीर के ओर ज्यादा लोगों को इस तरह के प्रतिष्ठित अवार्ड मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें