फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः सुरक्षाबलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़, जवान घायल, एक आतंकी ढेर

Mon, 27 Jan 2020 05:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कुलगाम मुठभेड़ - फोटो : फिदा हुसैन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली। आनन-फानन में जवानों ने आतंकियों की घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वहीं सेना ने जवाबी कार्रवाई करने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। बावजूद इसके आतंकी सुरक्षाबलों पर फायरिंग करते रहे।

विज्ञापन


इस दौरान सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की पहचान शाहिद खार के रूप में हुई है। वह कुलगाम के रेडवानी इलाके का रहने वाला था। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है। सेना इलाके में अभी तलाशी अभियान चला रही है। वहीं इस मुठभेड़ में सेना का जवान घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले शनिवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर कर दिए गए। वहीं आतंकियों ने शुक्रवार की रात श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में पुलिस पोस्ट को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें दो जवानों समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सफाकदल इलाके के नूरबाग में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा। इस दौरान सीआरपीएफ व पुलिस का एक-एक जवान घायल हो गया। साथ ही वहां से गुजर रहा एक नागरिक भी छर्रे लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया। जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। देर रात तक आपरेशन चलता रहा।

बता दें कि जम्मू कश्मीर से आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। साथ ही ऑपरेशन मां के तहत भारतीय सेना भटके युवाओं से मुख्यधारा में वापस आने की अपील भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें