फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब पांच मई तक हो सकेगी पंचायत मतदाता सूची में संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य चुनाव आयोग ने आपत्तियों और दावों के लिए बढ़ाई समय सीमा
विज्ञापन

- दो और तीन मई को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत मतदाता सूची-2026 के संशोधन के लिए आपत्तियां और दावे दाखिल करने की समय सीमा पांच मई तक बढ़ा दी है गई। यह निर्णय कई जिलों के अनुरोध के बाद लिया गया। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, सुधारने या स्थान बदलने के लिए पांच मई तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

दो-तीन मई को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे जहां पंचायत चुनाव बूथ अधिकारी विधानसभा चुनाव बूथ अधिकारियों के साथ आवश्यक प्रपत्र और मतदाता सूची का ब्यौरा लेकर मतदाताओं की सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे। मतदाता पंजीकरण अधिकारी 14 मई तक सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा करेंगे। आयोग द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक 21 मई को अंतिम पंचायत मतदाता सूची-2026 प्रकाशित की जाएगी। आयोग ने जिला पंचायत चुनाव अधिकारियों को संशोधित समय सीमा का सख्ती से पालन करने और सभी विभागों के फील्ड स्टाफ के माध्यम से जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें