फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारत रत्न जय भीम और जय भारत से गूंजा आरएस पुरा सेक्टर

Sat, 15 Apr 2023 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। बाबा साहेब आंबेडकर जयंती सेलिब्रेशन कमेटी की संयोजक डॉ. प्रीती भगत की अध्यक्षता में बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ दबलेड कस्बे से हुआ, वहां से रैली चक मोहम्मद यार से आंबेडकर चौक, आरएस पुरा पहुंची। यहां डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गांव चौहाला, चक असलाम से होते हुए शर्मा पैलेस, दबलेड़ में समाप्त हुई।
शर्मा पैलेस में वक्ताओं ने बाबा साहेब आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। बाबा साहेब आंबेडकर जयंती सेलिब्रेशन कमेटी की संयोजक डॉ. प्रीति भगत ने कहा कि डाॅ. बीआर आंबेडकर ने देश को बेहतर संविधान दिया। गरीब तबके के लोगों के अधिकार सुरक्षित किए। डाॅ. आंबेडकर की विचारधारा व सोच लोगों तक पहुंचाने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया है। प्रीति भगत ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर गरीब तबके के मसीहा हैं। उन्होंने अपना जीवन गरीब, पिछड़े तबके के लोगों के उत्थान के लिए दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं बॉर्डर वेलफेयर आर्गनाइजेशन जेके के अध्यक्ष अविनाश चौधरी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हम सबको खुलकर आगे आना होगा। युवा पीढ़ी बचेगी तो हमारा देश बचेगा। यही बाबा साहेब आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे नंबर हासिल करने वाले विभिन्न वर्गों के 80 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके बाद बॉर्डर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन व सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश चौधरी को भी समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए विशेष पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर रिफ्यूजी समाज के नेता ओम खजुरिया ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राम लाल, बाबू राम पांच, नायब सरपंच गिरधारी लाल भगत, जोगिंदर लाल, मास्टर काला राम, पंच दर्शन कुंडल, सुनील सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें