फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर असमंजस, केवल 15 दिनों की हेलीकॉप्टर से हो सकती है यात्रा

Sat, 06 Jun 2020 12:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा 2020 की प्रथम पूजा को श्राइन बोर्ड की ओर से पहली बार जम्मू में आयोजित किया गया। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शुक्रवार को तालाब तिल्लो स्थित चैतन्य आश्रम में प्रथम पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। कोरोना के चलते इस वर्ष चंदनबाड़ी में पारंपरिक स्थल पर पूजा नहीं की जा सकी।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होनी है, लेकिन अब तक पंजीकरण का कार्य कोरोना संकट के चलते नहीं शुरू होने से तय समय पर यात्रा के शुरू होने पर असमंजस बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि इस बार केवल 15 दिन की यात्रा जुलाई तीसरे सप्ताह में शुरू की जा सकती है।

यह यात्रा केवल हेलीकॉप्टर से होगी और बालटाल रूट से ही इसकी सुविधा होगी। हालांकि, बोर्ड की कुछ दिनों बाद होने वाली बैठक में यात्रा के स्वरूप और पंजीकरण पर फैसला लिया जाएगा। बोर्ड की ओर से पंजीकरण की तिथि चार बार स्थगित की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और अमरनाथ यात्री न्यास की तरफ से शुक्रवार को चैतन्य आश्रम में श्री अमरनाथ जी यात्रा की प्रथम पूजा अर्चना विधि विधान से संपन्न हुई। इस दौरान सामाजिक दूरी व अन्य कोविड निर्देशावली का पालन किया गया।

इस अवसर पर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ बिपुल पाठक, अतिरिक्त सीईओ अनूप कुमार सोनी, पवन कुमार कोहली, कर्ण सिंह चाढ़क, सुदर्शन खजूरिया के अलावा विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें